न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ
29-Apr-2024 04:41 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक फेक वीडियो वायरल करने को लेकर दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को समन जारी कर पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली तलब किया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी नोटिस में सीएम रेवंत रेड्डी को एक मई को अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को कहा है कि वह अपना फोन साथ लेकर आएं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि फेक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस सीएम रेवंत रेड्डी के मोबाइल फोन की जांच कर सकती है। सीएम रेवंत रेड्डी ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया था। जबकि तेलंगाना कांग्रेस के ऑफिसियल अकाउंट और कांग्रेस के कई नेताओं ने इस वीडियो को शेयर किया है।
वायरल एडिटेट वीडियो में गृहमंत्री अमित शाह कथित तौर पर एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म करने की बात करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बीते 28 अप्रैल को मामला दर्ज किया था। बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्रालय की शिकायत पर केस दर्ज किया किया गया था। अमित शाह के फेक वीडियो को वायरल करने वाले सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट IFSO की टीम सोमवार की सुबह तेलंगाना पहुंची और मामले की जांच की। इस मामले में टीम ने पांच लोगों को चिन्हित किया है। जो मामले में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को समन भेजकर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है।