ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / ‘अमित शाह का काम आग लगाना.. बिहार को कुछ देने नहीं बल्कि लेने...

‘अमित शाह का काम आग लगाना.. बिहार को कुछ देने नहीं बल्कि लेने आते हैं’ केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे पर सुधाकर सिंह का अटैक

08-Mar-2024 04:14 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहली बार कल यानी 9 मार्च को बिहार पहुंच रहे हैं। वे पटना के पालीगंज में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे हालांकि शाह के दौरे से पहले ही बिहार की सियासत गर्म हो गई है। आरजेडी ने अमित शाह के दौरे पर बड़ा हमला बोला है और कहा है कि अमित शाह जहां भी जाते हैं सिर्फ आग लगाने का काम करते हैं।


बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा ही छोटी होती है तो उनके नीचे दो बीजेपी में दूसरे नंबर के है, गृह मंत्री अमित शाह उनका काम आग लगाना है उनकी सभा कहां से बड़ी हो जाएगी। बिहार की जनता अच्छी तरह से जानती है कि ये बिहार में 40 सांसदों को लेने आते हैं दिल्ली से, बिहार को कुछ देने के लिए नहीं आते हैं।


उन्होंने कहा कि अमित शाह बिहार सिर्फ इसलिए आते हैं कि कैसे उन्हें बिहार के 40 सांसदों में से हिस्सेदारी मिल जाए, यहां कुछ देने के लिए थोड़े न आते हैं। देश की सत्ता कि किसानों की छाती पर चढ़कर और बेरोजगारों को जो ठगने का काम कर रही है।