‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!
03-Apr-2023 08:50 AM
By First Bihar
PATNA: जनता दल यूनाइटेड के नेता ललन सिंह ने बिहार में गृहमंत्री अमित शाह के नवादा में दिए गए भाषण पर पलटवार किया है। ललन सिंह ने ट्वीट कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह जी, नवादा में आपके भाषण से स्पष्ट है कि बड़का झुट्ठा पार्टी (BJP) हताश हो गई है और बौखलाहट में है। आप महामहिम राज्यपाल से रोज दिन में 10 बार बात कीजिए हम लोगों को क्यों तकलीफ होगी...?
बता दे लालन सिंह ने कहा.. बंगाल, केरल और महाराष्ट्र में लोग गवाह हैं, सब देख चुके हैं कि राज्यपाल जैसी संस्था का राजनीतिक उपयोग आपलोग किस तरह करते हैं। आप चाहें तो 2024 लोकसभा चुनाव तक अपना आवास राजभवन में ही रख लीजिए। परिणाम आपको 2015 वाला ही मिलेगा। 2024 में भाजपा मुक्त भारत होगा, बिहार से बड़का झुट्ठा पार्टी को शून्य ही मिलेगा।
बता दें अमित शाह ने नवादा की जनता को संबोधित करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। कहा कि गवर्नर साहब को फोन किया तो ललन सिंह बुरा मान गये। कहने लगे कि आप क्यों बिहार की चिंता करते हैं। लेकिन उन्हें भी पता है कि मैं देश का गृह मंत्री हूं बिहार का कानून व्यवस्था भी देश का हिस्सा है। आप इसे नहीं संभाल पा रहे हैं इसलिए हम चिंता कर रहे हैं।
सासाराम और नालंदा में लोग मारे जा रहे हैं। गोलियां और पत्थर चल रही। लोग हदशत के साये में हैं। सासाराम में हुई हिंसा को देखते हुए वहां नहीं जा पाया। इसके लिए मैं सासाराम की जनता से यही से क्षमा मांगता हूं। मैं अगली बार सासाराम जरूर आऊंगा। सासाराम में महान सम्राट अशोक की स्मृति में एक महासम्मेलन का आयोजन करेंगे। बिहार में जल्दी से शांति की स्थापना हो मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं। अमित शाह ने नवादा की जनता से कहा कि यदि 2024-2025 में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनानी है तो दोनों हाथ उठाकर प्रचंड आवाज से भारत माता की जय बोलिये।
नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके भ्रष्टाचार के कारण नवादा में किसानों को खाद नहीं मिलता है। लेकिन चिंता नहीं कीजिए बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह सब कुछ ठीक हो जाएगा। मोदी जी ही भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएंगे और कानून व्यवस्था ठीक करेंगे। भाजपा की सरकार बनने के बाद बिहार के हर पंचायत में कॉपरेटिव डेयरी का काम किया जाएगा। मोदी जी ने नवादा के विकास के लिए ढेर सारा काम किया है।