ब्रेकिंग न्यूज़

पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

‘तो जल्दी कराएं न.. हम लोग तैयार हैं चुनाव के लिए’ अमित शाह के बयान पर सीएम नीतीश की दो टूक

18-Sep-2023 11:33 AM

By First Bihar

PATNA: पिछले दिनों बिहार दौर पर झंझारपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह ने दावा किया था कि बिहार में जल्द चुनाव होने वाले हैं। अमित शाह के इस बयान को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अमित शाह के इस बयान का सीएम नीतीश ने जवाब दिया है। सीएम ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि सिर्फ बिहार ही क्यों बीजेपी के लोग तो पूरे देश में जल्दी चुनाव कराना चाहते हैं, जब चुनाव कराना है करा लें हम तैयार हैं।


दरअसल, झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए बीते 16 सितंबर को अमित शाह ने कहा था कि बिहार के सियासी हालात ठीक नहीं हैं, ऐसे में राज्य में जल्द चुनाव होने की संभावना है। अमित शाह के इस बयान पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, 'काहे.. वे लोग तो पूरे देश में जल्द चुनाव कराना चाहते हैं.. तो जल्दी कराएं न.. हमलोग तो इंतजार कर रहे हैं.. जितना जल्दी करा दें उतना अच्छा है.. हमलोग तो हर समय तैयार हैं..भारत सरकार को अधिकार है.. पार्लियामेंट का चुनाव थोड़ा पहले भी करा सकता है.. जब करा दें जितना जल्दी.. वो तो अच्चा रहेगा'।


वहीं संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने पर सीएम नीतीश ने कहा कि जो कुछ भी होगा सब लोग अपनी बात रखेंगे। अब वे लोग क्या लाने जा रहे हैं और क्या होगा उसपर तो संसद में चर्चा होगी ही, ये सब कोई खास बात नहीं है। वहीं संसद में चुनाव आयोग को लेकर लाए जाने वाले बिल पर सीएम ने कहा कि जो भी बात सामने आएगी उसपर सभी पार्टी के लोग अपनी अपनी बात रखेंगे, अभी जरा सा सबकुछ सामने आने दीजिए.. अभी इ सब से क्या करना है। वहीं जब मीडिया ने अमित शाह के तेल और पानी वाले बयान के बारे में पूछा तो नीतीश बिहार के विकास को गिनाने लगे, गरीब राज्य को सबकुछ करके आगे बढ़ाया।