Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड
03-Jun-2020 02:01 PM
PATNA: कोरोना संकट के बीच बीजेपी के बाद अब जेडीयू भी बिहार में चुनावी तैयारी में जुट गई है. सीएम नीतीश कुमार अब जेडीयू नेताओं के साथ जिलावार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर नेताओं से बात करेंगे और चुनावी तैयारी को लेकर निर्देश देंगे. इसकी शुरूआज 7 जून से होने वाली है.

6 दिन में 38 के नेताओं से करेंगे बात
सीएम नीतीश कुमार ने 6 दिन के अंदर 38 जिलों के नेताओं से बात करेंगे. इसको लेकर शिड्यूल जारी कर दिया गया है. जिन नेताओं से बात होगी उनमें जिलाध्यक्ष, प्रखंड, पंचायत, बूथ अध्यक्ष से बातचीत होगी. पहले चरण शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण के नेताओं से चर्चा करेंगे.सभी को निर्देश दिया गया है कि सभी विधानसभा, जिला और क्षेत्र के प्रभारी और जिलाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के जिला कार्यकारिणी, प्रखंड कार्यकारिणी, प्रखंड अध्यक्ष के साथ सभी प्रमुख और एक्टिव साथियों को मोबाइल एप तकनीक से जुड़ने का आग्रह करे. राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़ने के लिए आपको लिंक दिया जाएगा.
7 को शाह करेंगे वर्चुअल रैली
आगामी 7 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली होने वाली है. बिहार में शाह की इस रैली को चुनावी शंखनाद के तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी ने इस रैली को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी नेता लगातार तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं और आज बिहार में पार्टी के सभी विधायकों के साथ प्रदेश नेतृत्व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई.