अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Jan-2023 03:57 PM
By First Bihar
PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से बिहार दौरे पर आने वाले हैं। पिछले 4 महीनों में शाह का यह तीसरा दौरा बिहार में होने जा रहा है। अमित शाह आगामी 22 फरवरी को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पटना आ रहे थे। लेकिन अब गृह मंत्री अमित शाह 22 के बदले अब 25 फरवरी को आयेंगे।
बता दें भाजपा राज्य सभा सदस्य विवेक ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे की तिथि 22 फरवरी के बदले अब 25 फरवरी को होगी। विवेक ठाकुर ने मुजफ्फरपुर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात चीत के दौरान अमित शाह के कार्य क्रम की तिथि में बदलाव की जानकारी दी।
मालूम हो कि, किसान नेता और महापुरुष सहजानंद सरस्वती की जयंती समारोह पटना में 22 फरवरी को मनाया जाना है। इसको लेकर राजधानी पटना में अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर अमित शाह को निमंत्रण दिया गया है और अमित शाह इस कार्यक्रम में आने की हामी भरी है। आपको बताते चलें कि, इससे पहले सीमांचल के किशनगंज और पूर्णिया में 23 और 24 सितंबर 2022 को आए थे। इसके ठीक 20 दिन बाद अमित शाह 12 अक्टूबर को जेपी की जयंती के मौके पर छपरा के सिताब दियारा पहुंचे थे। उसके बाद उनका यह दौरा होने जा रहा है।