बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
04-Nov-2023 07:16 PM
By First Bihar
PATNA: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का सबसे अधिक फोकस बिहार पर है। यही वजह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। कल यानी 5 नवंबर को अमित शाह एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। रविवार को अमित शाह मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट मैदान में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। बिहार भाजपा की तरफ से रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
अमित शाह रविवार को सुबह 11:45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से पटना के लिये आईएएफ़ एयरक्राफ्ट से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1 बजे अमित शाह पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के तुरंत बाद 1:05 में वे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर के लिये रवाना हो जाएंगे। करीब 1:30 में शाह मुजफ्फरपुर के पटाही एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे सड़क मार्ग से जनसभा स्थल के लिए रवाना होंगे। अमित शाह लगभग 3 घंटे कर मुजफ्फरपुर में रहेंगे। 3 बजे तक जनसभा ख़त्म करके शाह मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। करीब 3:35 बजे अमित शाह पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हों जाएंगे।
दरअसल, बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते 16 सितंबर को ही अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे थे और लालू-तेजस्वी के साथ साथ उन्होंने आरजेडी पर जोरदार हमला बोला था। शाह ने नीतीश कुमार को सचेत करते हुए कहा था कि तेल और पानी का मिलन कभी नहीं हो सकता है। आरजेडी की तुलना तेल से करते हुए शाह ने कहा था कि तेल अगर पानी मिल जाए तो उसे गंदा कर देता है। एक साल के भीतर सातवीं बार अमित शाह बिहार आ रहे हैं। अमित शाह के दौरे से एक बार फिर विरोधी खेमें में खलबली मच गई है।