ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / news / अमित शाह का बिहार दौरा फाइनल, सीमांचल के दो जिलों में अगले महीने...

अमित शाह का बिहार दौरा फाइनल, सीमांचल के दो जिलों में अगले महीने रैली

29-Aug-2022 01:12 PM

PATNA : बिहार में विपक्षी दल की भूमिका में आ गई भारतीय जनता पार्टी अब नीतीश सरकार के खिलाफ जमीन पर संघर्ष करने को तैयार है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने बिहार दौरे पर आने वाले हैं। पार्टी ने इसके लिए तैयारी पिछले दिनों ही शुरू कर दी थी और फर्स्ट बिहार ने इसे लेकर आपको खबर भी बताई थी लेकिन अब केंद्रीय गृहमंत्री का बिहार दौरा फाइनल हो गया है। अमित शाह 23 सितंबर को पूर्णिया पहुंचेंगे और 24 सितंबर को वह किशनगंज के दौरे पर रहेंगे। इन दोनों जगहों पर अमित शाह की एक-एक रैली भी होगी।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार में पार्टी को मजबूत करने साथ ही साथ सीमांचल के इलाके में जनाधार बढ़ाने समेत अन्य मोर्चों पर काम करने के लिए बिहार आ रहे हैं। पार्टी जहां कहीं भी कमजोर होती है अमित शाह खुद कमान संभाल लेते हैं, यह बात सबको मालूम है।


नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ रहते बिहार में पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदारी दी थी। धर्मेंद्र प्रधान नीतीश से रिश्ते सुधारने का प्रयास भी कर रहे थे लेकिन बातचीत नहीं बन पाई। आखिरकार नीतीश तेजस्वी के साथ चले गए लेकिन धर्मेंद्र प्रधान की भूमिका एक बार फिर बिहार में महत्वपूर्ण हो सकती है। धर्मेंद्र प्रधान 2010 के विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं और बिहार में राजनीति की है। पार्टी और संगठन से जुड़े नेताओं के साथ उनके संबंध भी रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व उन्हें बिहार में महत्वपूर्ण भूमिका दे सकता है।