ब्रेकिंग न्यूज़

'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई

अमित शाह का बिहार दौरा आज, भगवा रंग से सजा मंच

23-Sep-2022 07:15 AM

PATNA : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए आज का दिन बेहद ख़ास होने वाला है। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। आपको बता दें, अमित शाह के बिहार पहुंचने की ख़ुशी में पूरे मंच को भगवा रंग से सजाया गया है। शहर में जगह-जगह पर भगवे रंग का झंडा लहरा रहा है। हर गली-मोहल्ले में पार्टी का भी झंडा लगाया गया है। 





आपको बता दें, अमित शाह आज सीमांचल के पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह वे किशनगंज चले जाएंगे। किशनगंज में अमित शाह की शाम चार बजे बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक होनी है। जबकि कल यानी 24 सितंबर को अमित शाह सुभाष पल्ली स्थित मां काली के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 





अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर एक तरफ जहां पार्टी के नेताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है तो वहीं, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सीमा क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है। आज की बात करें तो अमित शाह को तीन कार्यक्रम में शामिल होना है जबकि 24 सितंबर को शाह का चार कार्यक्रम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह 10 से 10:30 के बीच पूर्णिया के चुनापुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम के लिए रवाना हो जाएंगे। 11:30 बजे वे जनभावना रैली को संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह चूनापुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर से वे किशनगंज के लिए रवाना हो जाएंगे।





किशनगंज में शाम 4 बजे माता गुजरी विश्वविद्यालय में वे बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जबकि शाम पांच बजे बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। 24 सितंबर को सुबह 9:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री किशनगंज स्थित सुभाष पल्ली में मां काली के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे 10:30 बजे एसएसबी कैंपस बीओपी का दौरा करेंगे और भवन का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12 बजे अमित शाह BSF कैंप में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जबकि 3:30 बजे माता गुजरी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ‘सुन्दर सुभूमी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।