ब्रेकिंग न्यूज़

e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट

अमित शाह का बिहार दौरा, 16 सितंबर को मधुबनी में गरजेंगे केंद्रीय गृहमंत्री; दौरे से पहले गर्म हुई सियासत

अमित शाह का बिहार दौरा, 16 सितंबर को मधुबनी में गरजेंगे केंद्रीय गृहमंत्री; दौरे से पहले गर्म हुई सियासत

05-Sep-2023 04:46 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दलों ने बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने का संकल्प ले लिया है तो वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए और बीजेपी विपक्ष को धूल चटाने की रणनीति पर काम कर रही है। मिशन 2024 को लेकर बीजेपी का मुख्य फोकस बिहार पर है। खासकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमित शाह एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। आने वाले 16 सितंबर को मधुबनी के झंझारपुर में वे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।


दरअसल, मिशन 2024 को लेकर अमित शाह बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। पटना, पूर्णिया और नवादा के साथ साथ शाह बाल्मीकिनगर का पिछले महीनों दौरा कर चुके हैं। बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत को लेकर उनका फोकस है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के बनने के बाद अमित शाह एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। 23 जून को विपक्षी दलों की पटना में हुई बैठक के बाद 29 जून को शाह लखीसराय पहुंचे थे, तब उन्होंने लालू, नीतीश और विपक्षी दलों के अन्य नेताओं पर जोरदार हमला बोला था। 


मुंबई में विपक्षी गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक के बाद एक बार फिर शाह का आगमन बिहार की धरती पर हो रहा है। आगामी 16 सितंबर को अमित शाह बिहार पहुंच रहे हैं। मधुबनी के झंझारपुर में गृहमंत्री एक आम सभा को संबोधित करेंगे। शाह के बिहार दौरे को लेकर जहां बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं तो वहीं विपक्षी खेमा में शाह के आगमन को लेकर हमलावर हो गया है।


बता दें कि इससे पहले शाह 29 जून को लखीसराय पहुंचे थे। जहां उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के गढ़ मुंगेर लोकसभा अंतर्गत लखीसराय में जनसभा को संबोधित किया था। अमित शाह पटना से बीएसएफ के हेलिकाप्टर से लखीसराय पहुंचे थे। बिहार में सत्ता बदलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह 10 महीनों के अंदर पाचंवी बार बिहार दौरे पर पहुंचे थे। अब वे एक बार फिर बिहार आ रहे हैं ऐसे में उनके दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है।