ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी

अमित शाह फेक वीडियो केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन ; कांग्रेस विधायक का PA और AAP नेता गिरफ्तार

30-Apr-2024 02:32 PM

By First Bihar

DESK : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फेक एडिटेड वीडियो मामले में देशभर में एक्शन जारी है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक शख्स की गिरफ्तारी पहले ही असम से हो चुकी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने अब कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के पीए और आम आदमी पार्टी के एक नेता को गिऱफ्तार किया है।


एडिटेड वीडियो वायरल करने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के पीए सतीश बंसेला और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आरबी बारिया को गिरफ्तार किया है। पीए की गिरफ्तारी पर कांग्रेस विधायक जीग्नेश मेवाणी ने कहा कि, मैं किसी फेक चीज का समर्थन नहीं करता हूं। आज सोशल मीडिया का युग है। चुनाव के समय कोई प्रचार नहीं कर पाए, इसलिए लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी की आईटी सेल पर फर्जी खबरें चलाने का भी आरोप लगाया है।


बता दें कि सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक एडिटेड वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल एडिटेट वीडियो में गृहमंत्री अमित शाह कथित तौर पर एससी-एसटी और ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करने की बात करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बीते 28 अप्रैल को मामला दर्ज किया था। बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्रालय की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है।


इस मामले में अबतक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने इसी मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को समन भेजकर पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया है। सीएम रेवंत रेड्डी ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया था। जबकि तेलंगाना कांग्रेस के ऑफिसियल अकाउंट और कांग्रेस के कई नेताओं ने इस वीडियो को शेयर किया है।