ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट

Home / news / अमित शाह की सुरक्षा में सेंध ! गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने...

अमित शाह की सुरक्षा में सेंध ! गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहा था शख्स, पुलिस ने किया अरेस्ट

07-Feb-2024 11:04 AM

By First Bihar

DESK : दिल्ली पुलिस ने बुधवार को नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह है।  वह फर्जी पहचान पत्र से मंत्रालय के दफ्तर में घुसने की कोशिश कर रहा था। अब पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है कि आदित्य किस मकसद से फर्जी आईडी पर घुसा। हालांकि, फिलहाल इसका कोई टेरर एंगल नहीं पता चला है। जानकारी के मुताबिक, ये किसी जालसाजी के इरादे से अंदर घुसा था। आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर चुकी हैं। 


बताया जा रहा है कि, दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने की पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र पर नार्थ ब्लाक स्थित गृह मंत्रालय के आफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।  आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह. आदित्य किस मकसद से फर्जी आईडी पर घुसा, इसकी पुलिस जांच कर रही है। आदित्य किसी से जालसाजी करने के इरादे से अंदर घुसा था।  आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं।