ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / अमित शाह के बिहार दौरे पर ललन सिंह ने कसा तंज, कहा-इसमें कौन...

अमित शाह के बिहार दौरे पर ललन सिंह ने कसा तंज, कहा-इसमें कौन बड़ी बात है, घुमने दीजिए जितना घुमना है

12-Feb-2023 07:04 PM

By First Bihar

PATNA: 25 फरवरी 2023 बिहार की राजनीति के लिए बड़ा दिन माना जा रहा है। इस दिन महागठबंधन और बीजेपी की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम होने वाले हैं। इस दिन एक तरफ जहां पूर्णिया में महागठबंधन की रैली होगी तो वहीं दूसरी ओर वाल्मिकिनगर और पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम होगा। पटना में पत्रकारों ने जब अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से बात की तब उनका कहना था कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। सबको घुमने का अधिकार है उन्हें भी घुमने दीजिए। 


बता दें कि पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को महागठबंधन की विशाल रैली होने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल होंगे। इस रैली में महागठबंधन के अन्य दल जैसे वामदल, कांग्रेस और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के लोग भी शामिल होंगे। इसी दिन अमित शाह भी बिहार आ रहे हैं। वाल्मिकिनगर और पटना में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 


अमित शाह के बिहार दौरे पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि अमित शाह बिहार आ रहे हैं इसमें कौन सी बड़ी बात है। सबको घुमने का अधिकार है। इसमें कोई बुराई नहीं है। उनकों जितना बिहार घुमना हो घुमें हमें कोई एतराज नहीं है। 25 फरवरी को महागठबंधन की विशाल रैली होगी। जिसकी तैयारी में महागठबंधन के सभी दल जुटे हैं।