Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
05-Nov-2023 03:39 PM
By First Bihar
अमित शाह बिहार आकर बकवास कर रहे हैं। वो सिर्फ झूठ बात बोलना जानते हैं। अगर उनको लगता है कि बिहार में जो जाति आधारित गणना करवाई गयी है उसमें गलती है तो देश भर में एक बार जाति आधारित गणना करवा लें। लेकिन, इनको तो सिर्फ फ़ालतू बात करने आता है। इसलिए हमलोग उनकी बातों पर अधिक ध्यान नहीं देते है। यह बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि - अमित शाह के बिहार दौरे पर आए हैं वो देश के गृह मंत्री है तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि वो बिहार आए हैं। लेकिन, बिहार आने के बाद उनकी बातों से यही लग रहा है कि -जैसे उन्होंने कहा था कि 12वीं के बाद इंटरमीडिएट करने की बात कह रहे हैं। अभी हम उनकी बातों को सुने हैं वो सिर्फ बकबास कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि - अमित शाह जी का मानना है और कहना है कि बिहार में जो जाति आधारित गणना करवाई गयी है उसमें गलती है और इसमें यादव और मुसलामानों लोगों की जनसंख्या बढ़ा - चढ़ा कर दिखाई गयी है तो हम यही कहना चाहेंगे कि अगर इतना ही गलत हुआ है तो अमित शाह जी को देशभर में करवा लेना चाहिए उनको किसने रोका है।
उधर, विपक्षी गठबंधन में पिछड़ा को पीएम बनाने के सवालों को लेकर तेजस्वी ने कहा कि- देश में जहां भी बीजेपी की सरकार है उसमें कितना मुख्यमंत्री ओबीसी हैं कितने अति पिछड़ा है। बताएं ना थोड़ा। इसलिए यह बकवास की बातें हैं उन्हीं के मुंह से शोभा देता है। यहां बस झूठ बोलने आते हैं बकवास करने आते हैं। यहां लोगों को नौकरी बांटी जा रही है इसमें कहीं भी एक शब्द भी नहीं बोला।