ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / Reena Dutta: आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्ता के पिता का निधन,अंतिम...

Reena Dutta: आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्ता के पिता का निधन,अंतिम दर्शन के लिए मुंबई पहुंचे अभिनेता

02-Oct-2024 02:27 PM

By First Bihar

DESK : सिनेमा जगत के एक बुरी खबर सामने आ रही है कि आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्ता के पिता का निधन हो गया है। रीना के पिता का निधन बुधवार को हुआ। हालांकि, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है कि उनके पिता के निधन की वजह क्या है। इस बीच एक्टर आमिर खान एक्स वाइफ से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे हैं। वो उनके घर मां जीनत के साथ शोक जताने के लिए पहुंचे हैं। उनकी तस्वीरें भी सामने आई है।


वहीं रीना के पिता और नाना के निधन की खबर से इरा खान और जुनैद खान बड़ा झटका लगा है। रीना के घर में मातम पसरा हुआ है। इस मामले पर अभी तक किसी की भी ओर से कोई रिएक्शन सामन नहीं आया है। इस बीच बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने एक्स वाइफ रीना दत्ता से मुलाकात की है। रीना दत्ता के पिता का निधन हो गया है, जिसके बाद एक्टर उनसे मिलने के लिए पहुंचे।


बताया जा रहा है कि रीना के पिता की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। वह वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी थे। आमिर की शादी रीना से 16 साल तक चली। 2002 में दोनों अलग हो गए। कपल का एक बेटा जुनैद खान और एक बेटी आयरा खान हैं। इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की और 2021 में अलग होने की घोषणा की। वे अच्छे दोस्त बने हुए हैं और अपने बेटे आजाद के सह-माता-पिता भी हैं। 


मालूम हो कि आमिर ने साल 1986 में रीना से शादी की थी, जब वह सिर्फ 21 साल के थे। उस समय रीना 19 साल की थीं। उन्होंने एक गुप्त कोर्ट मैरिज की थी। एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने खुलासा किया था कि पूरी शादी में उनका खर्च 10 रुपये से भी कम था, क्योंकि वे विवाह रजिस्ट्रार के कार्यालय में बस से गए थे। न्होंने कहा था, "रीना और मैं 16 साल तक शादीशुदा रहे। जब हम अलग हुए, तो यह हमारे और हमारे परिवारों के लिए दुखद था।