ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर के 22 ठिकानों पर छापेमारी, पटना में इनकम टैक्स की बड़ी रेड, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

28-Oct-2021 09:01 AM

PATNA : राजधानी पटना में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई हुई है. आयकर विभाग की टीम ने सड़क निर्माण से जुड़ी बिहार की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक के ठिकानों पर छापेमारी की है. टीम ने अम्हारा कंस्ट्रक्शन के निदेशक और उसके पटना स्थित दफ्तरों के अलावा पुणे, कोलकाता, देवघर और मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि करीब 22 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. 


आयकर विभाग की टीम ने अम्हारा कंस्ट्रक्शन के निदेशक राकेश सिंह के पटना स्थित बाजार समिति, एग्जीबिशन रोड और राजेंद्र नगर स्थित कार्यालयों पर रेड डाली. इसके अलावा बिहटा के अम्हारा स्थित पैतृक आवास पर भी छापेमारी की गई है. इस छापमारी में चार करोड़ की नगदी बरामद की गई है और देश के करीब 50 शहरों में 130 करोड़ के बेनामी लेन-देन के सबूत भी मिले हैं. 


कहा जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने तलाशी के दौरान कारोबार से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला और 100 करोड़ से अधिक की गड़बड़ियां भी पकड़ी हैं. हालांकि आयकर विभाग ने आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह से ही पटना और अम्हारा के अलावा अलग-अलग शहरों में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी. 


अबतक की गई कार्रवाई में कई फाइलें और बैंक खाते भी जब्त किए गए हैं. इसके आधार पर आयकर की टीम अगली कार्रवाई की तैयारी कर रही है. आयकर विभाग की टीम ने राकेश सिंह के साथ ही उनकी मां और अन्य लोगों से पुछताछ भी की है.


मिली जानकारी के अनुसार, आयकर अधिकारियों को फ्लैट और जमीन खरीद की आड़ में काले धन के खपाने के सबूत मिले हैं. 50 जगहों पर जमीन और फ्लैट खरीद के कागजात जब्त किए गए हैं. करोड़ों की ये जमीनें पटना, बिहटा, अमहारा, नेउरा, पुणे, नोएडा, गाजियाबाद, कोलकाता, देवघर और मुंबई समेत दूसरे स्थानों पर खरीदी गई हैं.