ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

अमेरिकन गर्लफ्रेंड की तरह हैं नीतीश: BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान, कब किसका हाथ पकड़ लें पता नहीं

अमेरिकन गर्लफ्रेंड की तरह हैं नीतीश: BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान, कब किसका हाथ पकड़ लें पता नहीं

18-Aug-2022 08:17 PM

DESK: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तीखी टिप्पणी की है. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि नीतीश कुमार तो अमेरिकन गर्लफ्रेंड की तरह हैं. वे कब किससे हाथ मिला लें और कब किसका हाथ पकड लें, इसका पता नहीं. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नीतीश का गठबंधन उसी तरह का है जैसे अमेरिकन गर्लफ्रेंड नया बॉयफ्रेंड बनाती हैं.


मध्य प्रदेश के इंदौर में पत्रकारों से बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार में सत्ता परिवर्तन को लेकर ये टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जहां गये हैं वहां भी कितने दिनों तक टिकेंगे इसकी गारंटी नहीं है. उनकी राजनीति ही ऐसी रही है.


अमेरिका के लोगों ने नीतीश पर की थी ये टिप्पणी

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस वक्त नीतीश कुमार बिहार में भाजपा से नाता तोड़ कर राजद और कांग्रेस के साथ नया गठबंधन बना रहे थे उस वक्त मैं अमेरिका में था. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वहां मैंने लोगों से नीतीश के पाला बदलने पर चर्चा की. इसी दौरान अमेरिका में किसी ने कहा कि ऐसा तो हमारे यहां गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच होता है. यहां लड़कियां कभी भी अपना बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की भी ऐसी ही स्थिति है. नीतीश जी कब किस से हाथ मिला लें और कब किसका हाथ छोड़ दें ये किसी को पता नहीं. 


बता दें कि नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद बीजेपी उन पर पूरी तरह से आक्रामक है. बीजेपी ने अपने नेताओं को बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्देश दे रखा है. लिहाजा भाजपा के भारी भरकम नेता लगातार नीतीश कुमार औऱ तेजस्वी यादव के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं.