ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / एम्बुलेंस से भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन तस्करों की भी हुई गिरफ्तारी...

एम्बुलेंस से भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन तस्करों की भी हुई गिरफ्तारी

26-Aug-2020 11:55 AM

BANKA : बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी शराब तस्करों के हौसले बुलंद हैं. इसी क्रम में झारखण्ड से तीन तस्कर एम्बुलेंस के जरिये भारी मात्रा में शराब खपाने के लिए भागलपुर लेकर जा रहे थे. तभी पुलिस को मामले की गुप्त सूचना मिली और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों तस्करों को धर दबोचा. 


पुलिस ने भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर श्याम बाजार पेट्रोल पंप के पास से तीन तस्करों की गिरफ्तारी की है. बाद में जब एम्बुलेंस की तालाशी ली गई तो उसमें से कुल 141 लीटर शराब बरामद की गई. बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस की सीट के नीचे से करीब 509 बोतल शराब बरामद की गई है. 


पूछताछ में शराब तस्करों ने अपना नाम चितरंजन पांडे (बैजानी जगदीशपुर) ,संदीप कुमार (इसाक चक) व  गौतम कुमार बताया है. फिलहाल तीनों तस्करों से पूछताछ जारी है. कार्रवाई में एम्बुलेंस के अलावा एक स्कूटी भी जब्त कर ली गई है.