बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
24-Apr-2020 09:15 AM
DESK : कोरोना संकट के कारण अमरनाथ यात्रा को रद्द करने के अपने फैसले को सरकार ने वापस ले लिया है. जिसके बाद अब इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा पर लगा ग्रहण टलता दिखाई दे रहा है.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के एलजी और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन गिरीश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया था. बताया गया था कि कोरोना संकट को देखते हुए यात्रा रद्द करने का फैसला लिया गया है. इस बाबत कहा गया था कि कश्मीर घाटी में जहां-जहां से होकर अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु गुजरते हैं वहां 77 कोरोना रेड जोन हैं. जिसके कारण लंगरों की स्थापना, मेडिकल सुविधाएं, कैंप लगाना, सामानों की आवाजाही, रास्ते पर पड़े बर्फ को फिलहाल हटाना संभव नहीं है. जिसके बाद 23 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया था.
जिसके बाद अब इस फैसले को वापस ले लिया गया है. यानि कि यात्रा पहले से तय समय के अनुसार 23 जून से शुरू होगी. बोर्ड ने यह भी तय किया है कि बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा और समापन पूजा पारंपरिक हर्ष और उल्लास के साथ की जाएगी. वहीं इस बार बोर्ड बाबा बर्फानी के ऑनलाइन दर्शन करवाने की जुगत में भी लगा है. यदि सबकुछ ठीक रहा तो इस बार देश- दुनिका के लोग घर बैठे बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं.