ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

अल्पवास गृह की सुरक्षा पर सवाल, 4 महिला सिपाही रहने के बावजूद ग्रिल तोड़कर भागी नाबालिग

05-Oct-2023 09:11 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सुपौल में अल्पवास गृह से एक नाबालिग लड़की ग्रिल तोड़कर भाग गयी। अल्पवास गृह में 4 गार्ड की तैनाती है इसके बावजूद लड़की भाग गयी। जिसके बाद अल्पवास गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। बताया जाता है कि लड़की 6 दिन पहले ही यहां आई थी। जब यहां के कर्मचारियों ने लड़की को खोजना शुरू किया तब पता चला कि वो अपनी दादी के घर चली गयी है। राघोपुर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में उसकी दादी रहती है। 


अल्पवास गृह के कर्मचारियों ने बताया कि बीते 1 अक्टूबर को चाइल्ड हेल्प लाइन ने बच्ची को भटकते हुए बीरपुर में पकड़ा था जिसके बाद उसे अल्पवास गृह के हवाले किया गया था। वो 1 अक्टूबर से यहां रह रही थी लेकिन अचानक देर रात वो ग्रिल को तोड़कर बाहर निकल गयी। जिसके बाद अल्पवास गृह के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया तो पता चला कि वो अपनी दादी के पास राघोपुर थाना के हनुमान नगर चली गयी। 


वही इस मामले को डीएम ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। सवाल उठता है कि आखिर इतनी सुरक्षा होने के बावजूद लड़की यहां से कैसे फरार हो गयी। जबकि बिहार पुलिस की 4 महिला जवान की ड्यूटी यहां रात में रहती है। डीएम कौशल कुमार ने बताया कि अल्पवास गृह के कर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है और नाबालिग लड़की को भी बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा जा रहा हैं।