खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
04-Dec-2019 08:20 PM
DESK: ये बात तो जग जाहिर है कि एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। आपको बता दें एलोवेरा स्किन के साथ साथ आपके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। एलोवेरा के जूस को पीने से गैस की समस्या से राहत मिलती है। तो आइये आपको हम आज एलोवेरा के कई ऐसे गुणों के बारे में बतायेंगे।
अगर आपके चेहरे पर दाग हैं तो एलोवेरो का नियमित इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे रेग्युलर इस्तेमाल से त्वचा के अनचाहे दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। यह त्वचा पर मौजूद महीन रेखाओं को साफ करने का काम करता है। यह एक बेस्ट और नेचुरल एंटी-एजिंग प्रोडक्ट है।वहीं एलोवेरा बहुत अच्छा क्लींजर भी है। ये त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद गंदगी और डेड सेल्स को साफ करने का काम करता है, जिससे चेहरे पर निखार आ जाता है। अगर आपके पास एलोवेरा जेल है तो अच्छी बात है, वरना आप एलोवेरा की एक स्टिक को बीच से काटकर उसके गूदे को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। इसकी ये खूबी कील-मुंहासों से राहत दिलाने में बहुत कारगर होती है। जब बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन होगा नहीं तो कील-मुंहासों की समस्या भी नियंत्रण में रहेगी।एलोवेरा त्वचा को पोषण देने का काम करता है। ये एक बहुत अच्छा मॉइश्चराइजर है। किसी भी स्किन टाइप के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, बशर्ते आपको इससे एलर्जी न हो।