बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-Dec-2024 06:23 PM
By First Bihar
DESK: पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन को अब हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। इससे पहले नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। अब अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से 4 हफ्ते की बेल मिली है। बता दें कि 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थियेटर में मची भगदड़ मामले में आज एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
जिसके बाद नामपल्ली कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। जहां सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसके बाद अपने खिलाफ दर्ज केस को निरस्त करने के लिए अल्लू अर्जुन ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया कि थियेटर में भगदड़ के लिए अल्लू अर्जुन किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं। क्योंकि फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्हें संध्या थियेटर ने बुलाया था और सुरक्षा की व्यवस्था किये जाने को लेकर और उनके आने की जानकारी पुलिस को दी थी।
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थियेटर में मची भगदड़ में महिला की मौत मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2 के प्रमोशन दौरान अल्लू अर्जुन बीते दिनों संध्या थिएटर पहुंचे थे, जहां एक्टर को देख फैंस बेकाबू हो गये थे और जिसके चलते फिल्म देखने आई एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था। वहीं, इस केस से निपटने के लिए अल्लू् अर्जुन ने तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया था।
बता दें कि अल्लू अपने फिल्म का प्रमोशन करने अलग-अलग जा रहे थे और इसी क्रम में वो संध्या थिएटर भी पहुंचे थे। शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि यहां इतनी भीड़ हो जाएगी। लेकिन यहां बेतहाशा भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण यह दुखद घटना हो गई। हालांकि,हादसे के बाद से ही अल्लू अर्जुन पीड़ित परिवार को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने इस हादसे पर दुख भी जताया और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और इलाज का वादा भी किया।
अल्लू अर्जुन ने परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था। लेकिन आज उन्हें हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद नामपल्ली कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लेकिन अब अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। इससे पहले नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। अब अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से 4 हफ्ते की बेल मिली है।