ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

ड्यूटी छोड़ प्रेमिका के साथ सिपाही कर रहा था रोमांस, पब्लिक ने पकड़ा तो पीट-पीटकर कर दिया अधमरा

18-Jul-2020 01:46 PM

DESK: ड्यूटी छोड़ पुलिस का जवान अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए चला गया. इस दौरान लोगों ने प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. जिसके बाद लोगों ने जवान की जमकर पिटाई कर दी. वह पिटाई से अधमरा हो गया. यह घटना अलीगढ़ के मौलाना आजाद नगर की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जवान का शादीशुदा प्रेमिका के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह जब भी मौका मिलता ड्यूटी छोड़ वह प्रेमिका के घर पहुंच जाता था. शादीशुदा प्रेमी के बच्चे भी घर में रहते थे. फिर भी वह अपनी आदत से बाज नहीं आता था. पड़ोस के रहने वाले लोग भी जवान के हरकतों से परेशान थे. मौका मिलते ही जवान को सबक सिखा दिया. 

पुलिस आई तो छुड़ाकर ले गई

पुलिसकर्मी ताहिर हुसैन खार थाना में तैनात है और उसी थाना क्षेत्र में उसकी प्रेमिका रहती है. जब पिटाई के बाद बंधक बनाने की सूचना मिली तो पुलिसकर्मी पहुंचे और भीड़ के चंगुल से बचाकर जवान को थाना लेकर गए. ग्रामीणों ने बताया कि यह पुलिसकर्मी पिछले काफी समय से यहां की एक महिला से मिलने आया करता था जिससे उसके अवैध संबंध थे. महिला का पति, बेटे और बहू का भी आरोप है कि महिला से पुलिसकर्मी के अवैध संबंध हैं. मना करने के बाद भी जवान घर पर आ जाता था.