ब्रेकिंग न्यूज़

चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव

Home / news / आलमगीर आलम ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, कैश कांड में ED ने...

आलमगीर आलम ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, कैश कांड में ED ने पिछले दिनों किया था अरेस्ट

17-May-2024 03:57 PM

By FIRST BIHAR

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां चंपई सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। निजी सचिव के सहयोगी के घर से 36 करोड़ रुपए कैश बरामद होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले दिनों आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था।


दरअसल, मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के सहयोगी के घर से 36 करोड़ रुपए कैश बरामद होने के मामले में ईडी ने बुधवार 15 मई को कांग्रेस नेता और झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को अरेस्ट कर लिया था। गुरुवार को ईडी ने मंत्री को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया था।


ईडी ने बीते 6 मई को मंत्री के निजी सचिव संजीव कुमार लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी ने मंत्री के करीबियों के घर से 36 करोड़ रुपए कैश जब्त किए थे। इस मामले में ईडी ने मंत्री के निजी सचिव और उनके सहयोगी को अरेस्ट कर लिया था।मंत्री के करीबियों से पूछताछ के बाद ईडी ने 15 मई को आलमगीर आलम को भी गिरफ्तार कर लिया था।


कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद ईडी की टीम शुक्रवार से अगले 6 दिनों तक आलमगीर आलम से पूछताछ करने वाली थी लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि आलमगीर आलम ने अपना इस्तीफा राजभवन को भेज दिया है। आलमगीर आलम पाकुड़ विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं और चंपई सोरेन सरकार में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे।


पिछले साल ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को ईडी ने टेंडर घोटाले में गिरफ्तार किया था। ईडी ने दावा किया है कि वीरेंद्र राम टेंडर के आवंटन में कमीशन लेता था और कमीशन का हिस्सा मंत्री और अन्य नेताओं को पहुंचाता था। इसी मामले में ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले जमीन घोटाले में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तारी के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।