BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
06-Jan-2024 01:36 PM
By First Bihar
SARAN : बिहार में सारण से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां जयप्रकाश नारायण यूनिवर्सिटी छपरा के एक प्रोफेसर का देश विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। यह मामला उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया है। आस - पास के लोग इस पोस्ट को लेकर काफी विरोध जाता है और इस पर एक्शन लेने की बात कह रहे हैं।
दरअसल, नारायण कॉलेज गोरिया कोठी सिवान के असिस्टेंट प्रोफेसर खुर्शीद आलम ने पाकिस्तान का समर्थन और मुसलमान के लिए अलग देश की मांग करते हुए यह पोस्ट डाला है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जेपी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ रंजीत सिंह ने कहा है कि उन्हें शो कॉज नोटिस दिया गया है। नियमसंगत और सही जवाब नहीं मिलने पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
वहीं, प्रोफेसर खुर्शीद आलम ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है- मैं राज्य और देश की सरकारों से अपील करता हूं कि भारतीय मुसलमान पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़ा एक अलग राष्ट्र चाहते हैं। यह पोस्ट सामने आते ही जेपी यूनिवर्सिटी समेत पूरे सारण जिले का माहौल बदलने लगा है। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खुर्शीद आलम की इस गतिविधि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मालूम हो कि, खुर्शीद आलम का यह पहला विवादास्पद पोस्ट नहीं है। इसके पहले भी उन्होंने फेसबुक पर पाकिस्तान का समर्थन और भारत का विरोध करने वाले बयान जारी किए थे। पहले उन्होंने लिखा था- यूनाइटेड पाकिस्तान बांग्लादेश जिंदाबाद। छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान का झंडा फहराने वाले युवक की गिरफ्तारी पर भी उन्होंने देश विरोधी बयान जारी किया था। खुर्शीद आलम ने तब लिखा था- पाकिस्तान जिंदाबाद हमें भी सहमति और आत्मनिर्णय का अधिकार है।
इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर खुर्शीद आलम के विवादास्पद पोस्ट को देखने के बाद कार्रवाई करने की मांग तेज कर दी है उनकी ओर से विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. रणजीत कुमार को ज्ञापन दिया है। उसमें कहा गया है कि नारायण महाविद्यालय गोरियाकोठी के राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर खुर्शीद आलम फेसबुक अकाउंट द्वारा लागातर देश के टुकड़े करने और मुस्लिमों के लिए एक और नया देश बनाने वाले राष्ट्रविरोधी अभियान चला रहे हैं। एबीवीपी ने उन्हें देश विरोधी गतिविधि के लिए बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
उधर, इस मामले में रजिस्ट्रार ने कहा है कि कुलपति डॉ केसी सिन्हा ने इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रथम दृष्टया इसे गैरकानूनी बताते हुए शो कॉज का आदेश दिया। खु्र्शीद आलम का जवाब आने के बाद उसे कुलपति के विचारार्थ प्रोड्यूस किया जाएगा। उसके बाद वीसी के आदेश पर आगे की कार्रवाई जाएगी। फिलहाल उन्हें सस्पेंड किया जाएगा।