ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / BIHAR NEWS : अलग -अलग सड़क हादसे में 6 की मौत, इलाके में...

BIHAR NEWS : अलग -अलग सड़क हादसे में 6 की मौत, इलाके में मातम का माहौल

22-Oct-2024 03:15 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक मामला सामने आया है जिसमें सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह मामला अलग-अलग जगहों से सामने आए हैं। 


दरअसल, राज्य के विभिन्न जिलों में हुए अलग-अलग एक्सीडेंट में कुल 6 लोगों की मौत हो गई। समस्तीपुर जिले में सर्वाधिक तीन लोगों की जान गई है। जहानाबाद, बांका और रोहतास जिले में भी एक-एक शख्स की मौत हुई है। समस्तीपुर जिले के खानपुर स्थित हांसोपुर चौक पर एक ट्रक ने बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा देर रात हुआ। दोनों कुछ सामान लेने गए थे और अपने घर हांसोपुर लौट रहे थे।


वहीं, दलसिंहसराय के मालपुर में मंगलवार अहले सुबह स्टेट हाइवे 88 पर अज्ञात वाहन ने एक किसान और उसकी गाय को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों रकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने दलसिंहसराय-रोसड़ा रोड करीब 7 घंटे तक जाम किया। रोहतास जिले के शिवसागर थाना इलाके में सासाराम-चौसा रोड पर मंगलवार को कोनार गांव के पास एक डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि पुत्र घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।


इधर, बांका जिले के अमरपुर में इंग्लिश मोड़ शंभूगंज रोड पर सोमवार देर रात बाइक चालक की घर की दीवार से टकराने की वजह से मौत हो गई। रात होने की वजह से किसी को हादसे का पता नहीं चला। सुबह जब गांव के लोगों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। जहानाबाद में नेशनल हाइवे 83 पर मुस्सी गांव के पास देर रात एक साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। धीनधौर बिगहा निवासी 57 वर्षीय रविंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई।