ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / Exclusive : एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को अश्लील मैसेज भेजते हैं पवन सिंह, मर्डर...

Exclusive : एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को अश्लील मैसेज भेजते हैं पवन सिंह, मर्डर की दी धमकी, पढ़ें अक्षरा का पूरा FIR

03-Aug-2019 03:51 PM

By 7

DESK : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) पर भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बीच विवाद गहराता ही जा रहा है. इस वक्त खबर निकल कर सामने आ रही है कि अक्षरा ने पवन के ऊपर मर्डर की धमकी और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. अक्षरा ने मुंबई के मलाड में स्थित मालवणी पुलिस स्टेशन में अभिनेता पवन सिंह के परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पवन अपने भाइयों के माध्यम से उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं. अक्षरा ने बताया कि वह पिछले एक साल से पवन की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित हैं. पवन सिंह के परिवार के जिन पांच सदस्यों ज्योति सिंह, रामबाबू सिंह, प्रतिमा सिंह, अजित सिंह और गुड्डू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. अक्षरा ने इन लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. बता दें कि पवन सिंह ने अक्षरा सिंह पर उनके प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करवाने का आरोप लगाया था. हाल ही में अक्षरा ने कहा था कि पवन जी से दूर होकर मैं अपना छोटा-मोटा शो कर लेती हूं, जिसमें मेरे चाहने वाले लाखों दर्शक आ जाते हैं. अगर मैंने ऐसा किया तो क्या गलत किया. उनकी शादी हो गई है. एक लड़की सबकुछ छोड़कर उनके पास आई है. अब उन्हें अपनी पत्नी को खुश रखना चाहिए.