ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / भोजपुरी फिल्मों की बोल्ड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रचा ली शादी ! देखिए...

भोजपुरी फिल्मों की बोल्ड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रचा ली शादी ! देखिए फोटोज

05-Dec-2019 11:28 AM

DESK: भोजपुरी फिल्मों की बोल्ड एक्ट्रेस और सुपर स्टार अक्षरा सिंह ने शादी रचा ली है ! ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि अक्षरा सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट की तस्वीरें ये बयां कर रही है. सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के ब्राइडल लुक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे खुद एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शेयर की हैं.

news imageइन फोटोज में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अरविंद अकेला कल्लू से शादी करते हुए नजर आ रही हैं. शादी की तस्वीरे सामने आने के बाद लोग अक्षरा को बधाईयां दे रहे हैं और ये सवाल भी पूछ रहे हैं कि क्या सच में अक्षरा सिंह ने अरविंद अकेला कल्लू से शादी कर ली है? 


news imageअब हम आपको इन तस्वीरों की सच्चाई बताते हैं. दरअसल, अक्षरा सिंह और अरविंद इन दिनों निर्देशक चंदन उपाध्‍याय की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म के लिए ही दोनों ने शादी का सीक्वेंस शूट किया है. लेकिन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों ने रियल लाइफ में शादी कर ली है. लेकिन सच ये है कि अक्षरा ने रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में शादी की है. अक्षरा और अरविंद जिस फिल्म में काम कर रहे हैं उसका नाम है- 'शुभ घड़ी आयो'. 


news imageब्राइडल लुक की तस्वीरों के अक्षरा सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. फोटोज शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा है- #bridelook #shooton #filmlook #workmode #happiness #onelife #positivevibesonly #loveyouall #blessed #spreadthelove💞💫💞


news image

अक्षरा सिंह इस ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. लाल लहंगा, नेकलेस, मांग टीका और मेकअप से अक्षरा का लुक इम्प्रेसिंव लग रहा हैं वहीं अरविंद भी दूल्हे के लुक में जंच रहे हैं.