IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
19-Feb-2023 05:46 PM
By First Bihar
DESK: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। फैंस उनके लूक की काफी प्रशंसा करते हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने अलग-अलग लूक में फैंस का दिल जीतती रही हैं। कभी वे अपनी सादगी के लिए तो कभी बोल्ड लूक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह ने सोशल माडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसके बाद फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल, चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया। इस लूक में अक्षरा ने अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। तस्वीर में दिख रहा कि एक्ट्रेस ने अपने बालों में सेफ्टी पिन लगाई हुई हैं। अक्षरा सिंह के इस लूक को देखकर सभी हैरान हो गए हैं। वहीं कुछ फैंस अक्षरा सिंह को ट्रोल कर रहे हैं। उन्हें एक्ट्रेस के पोस्ट पर सेंकड उर्फी, उर्फी जावेद की नकल कर रही है, कॉपी कैट कमेंट करना शुरू कर दिया है। फैंस का कहना है कि अक्षरा ने उर्फी जावेद की नकल की है।
बता दें कि, उर्फी जावेद अपने अतरंगी लूक के लिए हमेशा से फैंस की निशाने पर रही है। उर्फी ने कई बार सेफ्टी पिन के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आई हैं। कभी उर्फी ने अपने बालों में सेफ्टी पिन लगाई तो कभी सेफ्टी पिन से बनी ड्रेस ही पहन डाली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर में अक्षरा पेस्टल कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने ब्रेड स्टाइल में पोनी बनाई है। वहीं अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है कि, "नजर ना लगे मुझे, "सो ट्राइड हेयरस्टाइल विथ सेफ्टी पिंस"



