सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार
04-Dec-2021 09:41 AM
PATNA : AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को लेकर एक विवाद खड़ा कर दिया. बता दें बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सभी विधायकों ने राष्ट्र गीत गाया गया. लेकिन इसको लेकर बिहार विधानसभा में बवाल हो गया. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायकों ने राष्ट्र गीत नहीं गाया.
AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार विधानसभा के स्पीकर जबरदस्ती ये परंपरा थोप रहे हैं. बिना वजह राष्ट्रगीत गाना जरूरी नहीं है. संविधान में ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है. इस मामले को लेकर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो वो भड़क उठे. बिना वजह राष्ट्रगीत गाना जरूरी नहीं है ऐसा कहते हुए संविधान की पाठ पढ़ा दी.
जब विधायक अख्तरूल ईमान के राष्ट्रगीत पर दिये गये बयान पर मीडिया ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से सवाल किया तो गिरिराज सिंह ने कहा-जिनके नेता राष्ट्र का अपमान करते है उनके विधायक से क्या उम्मीद की जा सकती है. भारत का राष्ट्रगीत हमारी आत्मा है.
बता दें अख्तरुल ईमान ने कहा, “मुझे राष्ट्रगीत यानी वंदे मातरम गाने में दिक्कत है. ये हमारी आस्था से जुड़ा है. कोई वेज होता है कोई नॉन वेज होता है. सब पर एक ही डंडा चला दोगे, ऐसा नहीं होता है. संविधान पूर्ण है. संविधान में प्रेम और भाईचारा है. संविधान में सभी धर्म का आदर का हुक्म दिया गया है. मैं वंदे मातरम नहीं गाता हूं और न ही गाऊंगा.”