बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Oct-2019 08:54 AM
PATNA : आखिरकार दस दिन बाद बारिश और जलजमाव से परेशान पटना की याद लालू के बड़े लाल तेजप्रताप को आ ही गई. जिसके बाद तेजप्रताप को दशहरा में होली की याद आ गई और वे जोगीरा गाने लगे.
10 दिन बाद नींद से जागे तेजप्रताप ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजप्रताप ने एक वीडियो ट्वीट किया है. जिसमें कुछ लोग जोगीरा गा कर बिहार के सीएम पर तंज कस रहे हैं.
वीडियो को शेयर कर तेजप्रताप ने लिखा है कि "अपना पटना सुंदर होगा, सुशासन बाबू की वाणी
पटना इतना सुंदर बन गया कि, घर - घर घुस गया पानी.. बोलो जोगीरा सारा.. रा.. रा.."
अपना पटना सुंदर होगा, सुशासन बाबू की वाणी
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) October 5, 2019
पटना इतना सुंदर बन गया कि, घर - घर घुस गया पानी..
बोलो जोगीरा सारा.. रा.. रा.. pic.twitter.com/h1dhiP2wXT
बता दें कि पिछले 10 दिनों से पटना डूबा है और इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप पटना से गायब थे. तेजस्वी यादव शनिवार की शाम पटना पहुंचे और नीतीश सरकार पर हमला बोला. तेजस्वी ने पूरे सिस्टम को ही फेल बता दिया है.