ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

अखिलेश यादव को बिहार पुलिस ने दबोचा, यूपी पुलिस की वर्दी और नकली पिस्टल-कारतूस भी बरामद, वर्दी का धौंस दिखाकर करता था वसूली

31-Jul-2024 04:14 PM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN: यूपी के अखिलेश यादव को बिहार पुलिस ने पूर्वी चंपारण से दबोचा है। यूपी पुलिस की नकली वर्दी और नकली पिस्टल-कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस की वर्दी का धौंस दिखाकर वो लोगों को डराता था और उनसे पैसे की वसूली करता था लेकिन उसका असली चेहरा आखिरकार आज सामने आ ही गया। अब वो अपनी करतूत पर आंसू बहा रहा है। 


पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मननपुर गांव में अखिलेश यादव पुलिस की वर्दी पहनकर नकली पिस्टल और गोली लेकर लोगों पर रौब जमा रहा था। इसकी सूचना डीएसपी रंजन कुमार को किसी ने दे दी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अखिलेश यादव को नकली पिस्टल, नकली वर्दी और नकली गोली के साथ धड़ दबोचा गया। 


बता दें कि यूपी के रहने वाले अखिलेश गोविंदगंज में रह रहा था। वर्दी पहनकर वो लोगों को डराया धमकाया करता था और उनसे ठगी भी करता था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। अरेराज के डीएसपी रंजन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अखिलेश यादव नामक व्यक्ति यूपी से आया है वह यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर नकली हथियार लेकर लोगों पर रौब दिखा रहा था इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।