ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / अखिलेश के करीबी नवाब सिंह यादव पर नाबालिग के कपड़े उतारने का आरोप,...

अखिलेश के करीबी नवाब सिंह यादव पर नाबालिग के कपड़े उतारने का आरोप, बुआ के साथ नौकरी मांगने गई थी पीड़िता

12-Aug-2024 10:26 PM

By First Bihar

DESK: समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव पर नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश करने का आरोप लगा है। पीड़िता अपनी बुआ के साथ नवाब सिंह यादव के कॉलेज चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में काम करने के लिए नौकरी मांगने गयी थी। तभी अखिलेश यादव के करीबी नाबालिग लड़की के कपड़े उतारने लगा। यह आरोप खुद पीड़िता और उसकी बुआ ने लगाया है। 


घटना यूपी के कन्नौज कोतवाली के अड़ंगापुर गांव की है। जहां मामला सामने आने के बाद 50 साल के आरोपी नवाब सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि 15 साल की नाबालिग लड़की अपनी बुआ के साथ आरोपी के कॉलेज में नौकरी मांगने गई थी। पीड़िता का आरोप है कि जब बुआ टॉयलेट के लिए गई तभी नवाब सिंह यादव ने जबरन उसके कपड़े उतरवा दिया और जबरदस्ती करने लगा।


तभी पीड़िता ने पुलिस को फोन कर इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। नवाब सिंह यादव से पूछताछ के बाद आज उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल-अखिलेश के साथ नवाब सिंह मंच पर मौजूद था। उसकी तस्वीर भी अब सामने आई है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी नवाब सिंह यादव का ने अपने कॉलेज में नौकरी लगाने के लिए नाबालिग और उसकी बुआ को बुलाया था। देर रात तक दोनों को कॉलेज में बिठाकर रखा। कॉलेज में ही नाबालिग बच्ची के साथ उसने जबरदस्ती की थी। तभी बुआ कमरे में आ गई। जिसके बाद पीड़ित बच्ची ने पुलिस को फोन कर इस बात की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। नाबालिग की मां ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बता दें कि आरोपी नवाब सिंह यादव कन्नौज के पीएसएम पीजी कॉलेज का छात्र संघ अध्यक्ष रह चुका है। अखिलेश के कन्नौज से सांसद बनने के बाद नवाब सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। समाजवादी लोहिया वाहिनी का वो जिलाध्यक्ष भी रह चुका है और कन्नौज का ब्लॉक प्रमुख भी रह चुका है। नवाब सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी को उनके समर्थक साजिश बता रहे हैं।