ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / अखिलेश सिंह का बड़ा बयान: समाधान यात्रा के बाद मंत्रिमंडल का होगा विस्तार,...

अखिलेश सिंह का बड़ा बयान: समाधान यात्रा के बाद मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, कांग्रेस कोटे से बनेंगे दो मंत्री

25-Jan-2023 06:03 PM

By First Bihar

PATNA: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोटे से दो मंत्री पद मिलना चाहिए। यह कांग्रेस का हक है। उन्होंने यह भी बताया कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह बात कही थी कि समाधान यात्रा के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। जिसमें कांग्रेस कोटे से भी मंत्री बनेंगे। अखिलेश सिंह ने इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह पर भी हमला बोला। 


अखिलेश यादव ने बतााया कि मधुबनी दौरे के दौरान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यही बात कही थी। अखिलेश सिंह ने बताया कि हमलोगों का दो मंत्री पद बनता है तो दो बनेंगे। इस विषय पर हमसे जो चर्चा हुई थी उसमें दो मंत्री पद की ही बात है। 


वही जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर अखिलेश सिंह ने कहा कि महागठबंधन चट्टानी एकता के साथ बना है। यह गठबंधन 2024 में बीजेपी को पराजित करेगा। वही आरसीपी सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह की नौकरी चली गयी है। इसलिए वे इस तरह का बयान दे रहे हैं। 


बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चरण सिंह सापरा ने कहा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। जिसे लेकर 26 राज्यों में जनता के बीच कांग्रेस जाएगी। इस यात्रा का उद्धेश्य बेरोजगारी और महंगाई से देश को मुक्ति दिलाना है। देश की मौजूदा सरकार किसान और युवाओं से धोखा कर रही है। भारत की सीमा पर चीन का दखल हो रहा है और प्रधानमंत्री कह रहे हैं सब ठीक है। 


तमाम विषयों को लेकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा होगी। 26 जनवरी से लेकर 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा कार्यक्रम चलेगा। वही बक्सर के चौसा किसानों के मामले को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले पर 3 सदस्यीय टीम जांच के लिए बनाई थी। टीम की रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों को मुआवजा देने की बात करेंगे। अखिलेश ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। 2 सीटें और हमें मिलेगी यह मुख्यमंत्री ने कही थी।


 वही उपेंद्र कुशवाहा और मुख्यमंत्री के बीच चल रहे बयानबाजी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा कहीं नहीं जाएंगे यह मुझे भरोसा है। वही आरसीपी सिंह के बयान पर अखिलेश सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह जो बोल रहे हैं उनकी नौकरी खत्म हो चुकी है। इसलिए इस तरह का बयानबाजी कर रहे हैं।बीजेपी के द्वारा मदरसों पर सवाल उठाए जाने पर अखिलेश सिंह ने कहा कि मदरसों पर ही क्यों सवाल उठ रहे हैं। आरएसएस के सरस्वती शिक्षा मंदिर पर क्यों नहीं सवाल उठ रहा है। शिक्षा को धर्म से जोड़ने का काम बिलकुल सही नहीं है।