Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Aadhaar: अब नहीं लगाना पड़ेगा पटना का चक्कर, गांव में ही बनवा सकेंगे नया आधार; DOB और नाम भी करा सकेंगे अपडेट, यहां खुलेगा सेंटर लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, क्या RJD सुप्रीमो को मिलेगी राहत Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई
11-Nov-2023 04:09 PM
By First Bihar
DESK: सेना में चार साल के लिए भर्ती होने वाले जवान को अग्निवीर के नाम से जाना जाता हैं। चार साल की सेवा के दौरान 25 प्रतिशत अग्निवीरों को उनकी कौशलता के आधार पर ही स्थायी किया जाएगा। अग्निवीर योजना को लेकर समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने देश के युवाओं से बड़ा दावा किया है।
कहा है कि यदि उनकी सरकार बनी तो सबसे पहले वो अग्निवीरों की बहाली योजना को बंद करेंगे। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे को समाजवादी पार्टी के अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हम सत्ता में आए तो सबसे पहले सेना बहाली की इस योजना को खत्म करेंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अग्नीवीर योजना से नौजवानों के भविष्य के साथ भाजपा खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि फौज को इस योजना से मजबूती नहीं मिलेगी। आधी नौकरी से सीमा पर जवान कैसे रहेंगे। बीजेपी वाले समाज में धर्म-जाति की दरार डालने का काम कर रहे है। लोगों को इससे बचना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सपा की सरकार बनते ही बंद पेंशन भी चालू होगा।