22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
27-Mar-2023 03:11 PM
By First Bihar
DESK : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सोमेन्द्र होटल के एक कमरे में खुद की जान ले ली. जिसके बाद से पूरा भोजपुरी इंडस्ट्री में मातम छा गया है. लोगों को अभी तक यह बात का भरोसा नही हो रहा है कि आकांक्षा दुबे जैसी लड़की खुद की जान ले सकती है. फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में कर रही है. वहीं अब इस पूरे ममाले में एक्ट्रेस की मां ने बड़ा खुलासा किया है.
दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस की मां ने सारनाथ थाने के पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी के मौत के पीछे की वजह भोजपुरी के सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह हैं. भोजपुरी अदाकारा की मां का कहना है कि इन दोनों ने ही उनकी बेटी को उसकाया है जिसके कारण उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया. फिलहाल पुलिस ने एक्ट्रेस की मां के बयान पर इन दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.
वहीं, आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह ने किया श्रधांजलि अर्पित किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर लिखा है कि, निशब्द-रेस्ट इन पीस और हैस्टैग आकांक्षा दुबे लिखते हुए उन्हें श्रधांजलि अर्पित की.
मालुम हो कि, आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था. हालांकि इनको काफी समय तक रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. अब बीते दिन यानी की 26 जनवरी को इनका एक गान रिलीज़ हुआ था पवन सिंह के साथ `आरा कभी हारा नहीं’ और उसी दिन उनके मौत कि खबर सामने आई जो बहुत ही दुखदायक है.
आपको बताते चलें कि, 25 मार्च आकांक्षा दुबे एक बर्थडे पार्टी में गयी थी. लेकिन वह किसके बर्थडे पार्टी में गयी थी ये अभी जानकारी नही मिली है. आकांक्षा दुबे जब पार्टी से होटल लौटी तो उनको छोड़ने उनके साथ एक लड़का आया था और जब पुलिस ने उस लड़के का पता कर जब उससे बात की तो पता चला कि वह लड़का वाराणसी के लंका थाना छेत्र के टिकरी का रहने वाला है. पुलिस ने जब उस लड़के से पूछ-ताछ की तो उस युवक ने बताया कि वो और आकांक्षा एक दुसरे को काफी अच्छे से जानते हैं. और एक्ट्रेस ने पांडेयपुर में मुझसे मिली थी और मुझ होटल तक छोड़ने को बोली तो मई छोड़ दिया. फ़िलहाल युवक से पुलिस की पूछ-ताछ जारी है.