Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
28-Jan-2020 03:03 PM
PATNA : चुनावी साल में जनता दल यूनाइटेड एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी. जदयू की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की है. नीतीश ने कहा कि बैठक में ट्रेनिंग को लेकर बात हुई है. विधानसभा स्तर तक ट्रेनिंग होगी. इस सम्मेलन में जिला और प्रखंड के अध्यक्ष को बुलाया गया हैं. सभी को टास्क दिया गया है कि बिहार सरकार के कामों का फिडबैक दें. जिससे सुधार हो सके.
शरजील पर कहा- जो गलत करने वाले पर होती है कार्रवाई
विवादित बयान देकर चर्चा में आए जहानाबाद के शरजील को लेकर नीतीश ने कहा कि जो पुलिस से सहयोग मांगने का विषय है तो सहयोग दिया जा रहा है. जो भी गलत काम करेगा उसपर तो कार्रवाई होगी ही. इस समय माहौल को खराब किया जा रहा है. इस माहौल को सामान्य करना चाहिए. इस तरह के बयान देने वाले पर वहां की पुलिस देख रही है. जिसके पीछे पुलिस लगी है तो उसको तो गिरफ्तार करेगी ही.
प्रदर्शन पर कुछ नहीं बोले नीतीश
दिल्ली के शाहीन बाग और पटना के सब्जीबाग में प्रदर्शन के सवाल पर सीएम नीतीश ने कुछ नहीं बोले. कहा कि सबको अपनी-अपनी बात रखने का तरीका है. इस पर वह कुछ नहीं बोलेंगे.