Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
08-Mar-2020 08:49 PM
By Awnish
MOTIHARI : कुख्यात बबलू दूबे का आपराधिक साम्राज्य संभाल रहे दो हार्डकोर क्रिमिनल को मोतिहारी पुलिस ने धर दबोचा है।इन्हीं अपराधियों ने दिनदड़ाडे किराना व्यवसायी को एके-47 से भून कर सनसनी मचा दी थी।इन दोनों कुख्यात अपराधियों को पुलिस शिद्दत के साथ तलाश रही थी।
एसपी नवीनचन्द्र झा ने बताया कि अपराध की घटना को अंजाम देने जा रहे दो कुख्यात अपराधियों को पूर्वी चम्पारण की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की लूट,हत्या और रंगदारी के मामले में पुलिस को तलाश थी। इन अपराधियों को पुलिस ने चकिया थाना के बेदीवन मधुबन गांव के समीप स्कार्पियों से जाते रोका। जांच के दौरान पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। वाहन जांच के दौरान पकडे गये ये अपराधी कुख्यात बब्लू दुबे की हत्या के बाद उसके आपराधिक साम्राज्य का सरगना बने बैठे थे।
नवीनचन्द्र झा ने बताया कि पप्पू कुशवाहा और राणा कुमार नाम के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।इन दोनो में पप्पू कुशवाहा वहीं अपराधी है जिसने दिनदहाड़े मोतिहारी नगर के भीडभाड वाले छतौनी चौक पर ऐके 47 से गोलियों की बौछार कर एक किराना व्यवसायी की हत्या कर दिया था। हत्या के बाद पुलिस इनके तलाश में थी।
एसपी ने बताया कि इन दोनों अपराधियों के पास से दो पिस्टल और जिन्दा कारतूस को बरामद किया गया है। पप्पू कुशवाहा पर जिले के विभिन्न थानों में पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं। पप्पू कुशवाहा पर हत्या,लूट और रंगदारी के मामले दर्ज हैं।