मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा
21-Sep-2021 04:45 PM
By DEVASHISH
PATNA: बेगूसराय से AK-47 बरामदगी के बाद कल तक जिस सफेदपोश के कनेक्शन की बात सामने आ रही थी। अब उसकी पहचान उजागर हो गई है। बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार ने खुद जानकारी देते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। जिस 188 जिंदा गोलियों और दो लोडेड मैगजीन के साथ एके-47 को पुलिस ने बरामद किया है वो AK-47 किसी और का नहीं बल्कि बिहार के बीजेपी विधायक कुंदन सिंह के भाई का है। इस मामले पर बीजेपी का कहना है कि जांच के बाद ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
इस मामले में बीजेपी विधायक के भाई का नाम सामने आने पर बिहार में इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गयी है। विपक्ष इसे लेकर सरकार को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से जब पटना में पत्रकारों ने इसे लेकर सवाल किया तो उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी पर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि कई बार पहले भी इस तरह के मामले सामने आया है। इस मामले में लोग पकड़े भी गये हैं लेकिन सत्ता में बैठे लोग इन्हें खुलकर संरक्षण दे रहे है। हालांकि यह जांच का विषय है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। इससे पहले जो जांच हुई उसका नतीजा क्या हुआ यह सब जानते हैं।
विपक्ष के हमले के बाद बीजेपी ने जवाब देते हुए कहा कि इस मामले पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। बीजेपी नेता प्रेमचंद्र पटेल ने कहा कि जेडीयू और बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार में कोई बच नहीं सकता। यदि इस मामले में कोई भी दोषी होता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। विपक्ष के लोग संरक्षण देने का काम करते थे हमारी सरकार में किसी को संरक्षण नहीं मिलता है। जो अवैध कार्य में संलिप्त होता है उस पर कानूनी कार्रवाई की जाती है। बिहार की एनडीए सरकार ना किसी को बचाती है ना ही किसी को फंसाती है।
प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि किसी भी आपराधिक मामलों की जांच करने और कार्रवाई करने का पूरा अधिकार प्रशासन को है। उसमें कोई रोक-टोक नहीं है ना ही प्रशासन पर को दबाव ही है। इसलिए जो दोषी होगा उस पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।
प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि विपक्ष के लोगों का काम गड़बड़ करना हैं और दोषियों का बचाव करना है। वे हमेशा दूसरों पर आरोप लगाते रहते हैं। जबकि हकीकत है कि सरकार के स्तर पर कभी किसी अपराधी को संरक्षण नहीं मिलता और ना ही ऐसे लोगों का कभी बचाव किया जाता है। कानून के तहत कार्रवाई की जाती है। फिलहाल बेगूसराय में एके-47 बरामदगी मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले के जांच के बाद ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।