ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

AK-47 के साथ मुखिया का बेटा गिरफ्तार : STF एवं मुजफ्फरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

08-May-2024 04:05 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : लोकसभा चुनाव के बीच एसटीएफ और मुजफ्फरपुर पुलिस ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है। मुखिया के बेटे और उसके दो साथियों को एके-47 रायफल के साथ दबोच लिया है। मुजफ्फरपुर के एसएसपी के निर्देश पर बिहार एसटीएफ की स्पेशल टीम एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास से प्रतिबंधित हथियार एके-47 के साथ पहले विकास कुमार और सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया।


दोनों से पूछताछ की गई, जिसके बाद इनकी निशानदेही पर फकुली थानाक्षेत्र में छापेमारी की गयी। मालकोनी रोड स्थित श्मशान घाट के पास से AK-47 के साथ अपराधी देवमणि राय को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ में पांच कारतूस और तीन मोबाइल भी बरामद किये गए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


गिरफ्तार अपराधी देवमनी राय मुखिया का बेटा है। उसके पिता भोला राय वर्तमान में मुजफ्फरपुर के कुढनी के मुखिया हैं। स्थानीय लोग यह भी बताते हैं कि भोला राय एक राजनीतिक पार्टी से भी जुड़ा हुआ, जो वर्तमान में बिहार में अपोजिशन की पार्टी है।