Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
22-Jul-2022 09:14 PM
GAYA: गया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दो नक्सलियों को AK-47 के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किया गया है। नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी और सर्च ऑपरेशन जारी है।
गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान श्रवण कुमार और अनिल भारती के रूप में हुई है। इन दोनों नक्सलियों के पास से एक AK-47, 183 कारतूस, 3 मैगजीन, 1 डेटोनेटर, 1 वॉकी टॉकी बरामद किया है। एसएसबी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त कार्रवाई में दोनों नक्सलियों को दबोचा गया है।
इमामगंज के भदवर थाना क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों किसी बड़ी नक्सली वारदातों को अंजाम देने के फिराक में थे लेकिन समय रहते सुरक्षा बलों ने इनके मनसूबों पर पानी फेर दिया।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास एके-47 कहा से आया और इसे किसने इन तक उपलब्ध कराया। इस तरह तमाम सवालों के जवाब को खंगालने की कोशिश की जा रही है। इन दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।