ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द

Home / news / BIHAR NEWS : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार...

BIHAR NEWS : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार की हुई मौत, राइस मिल से लौटकर घर जाने के दौरान हुई हादसा

05-Dec-2024 11:24 AM

By First Bihar

KAIMUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 


जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले के मोहनिया भभुआ पथ पर मरिचाव गेट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया जहां  चिकित्सक ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। 


वहीं दूसरे की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन हायर सेंटर जाने के दौरान बीच रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस कागजी कार्रवाई करते हुए दोनों के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भभुआ में कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ मुंडेश्वरी गांव निवासी स्वर्गीय मुखराम के 37 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र तथा दूसरा शिव गोविंद लाल के 18 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार बताया जाता है। 


मृतक के भाई विजेंद्र ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर ड्राइवर खरहना मिल से काम कर बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए लौट रहे थे। तभी मरिचाव गेट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। वही डायल 112 की पुलिस ने इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया था। जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।जबकि दूसरा रितेश कुमार को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया था। जहां बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर भभुआ के सदर अस्पताल में गुरुवार को 9 बजे पोस्टमार्टम कराया है।