ब्रेकिंग न्यूज़

22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद

लो हो गया क्लियर ; अजित पवार नहीं बन रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम, खुद कह दी ये बड़ी बात

लो हो गया क्लियर ; अजित पवार नहीं बन रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम, खुद कह दी ये बड़ी बात

28-Nov-2019 02:34 PM

MUMBAI : महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह से पहले इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि डिप्टी सीएम कौन बनेगा। इन सभी अटकलों के बीच अजित पवार का बयान सामने आया है। अजित पवार का कहना है कि वह आज शपथ नहीं ले रहे हैं। बता दें कि गठबंधन के तहत डिप्टी सीएम का पद एनसीपी के खाते में गया है। वहीं इस बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है कि कांग्रेस की ओर से जो दो मंत्री शपथ लेने वाले हैं, उनमें बड़ा बदलाव हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण अब मंत्री पद की शपथ नहीं लेंगे, बल्कि उनकी जगह नितिन राउत शपथ लेंगे। बता दें कि वह दलित नेता हैं और पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं। 

बता दें कि महाराष्ट्र में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद एक साथ आने वाली एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शाम को शपथ लेंगे। उद्धव ठाकरे परिवार के ऐसे पहले सदस्य होंगे, जो कोई पदभार संभालेंगे। मुंबई के शिवाजी पार्क में होने वाले इस समारोह में तीनों पार्टियों के दो-दो मंत्री शपथ लेंगे। कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को न्योता दिया गया है।

उद्धव ठाकरे की ओर से शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया गया है। हालांकि, उनके आने पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। इसके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को खुद आदित्य ठाकरे न्योता देने गए थे। हालांकि, उनके आने की अभी पुष्टि नहीं हैं। इन बड़े नेताओं के अलावा कांग्रेस शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन, अखिलेश यादव समेत देश के अन्य नेताओं को भी न्योता भेजा गया है।

जिस मंच पर उद्धव ठाकरे शपथ लेंगे वह भी काफी खास होने जा रहा है, क्योंकि इसे बिल्कुल उस अंदाज में बनाया गया है जिस अंदाज में छत्रपति शिवाजी महाराज ने शपथ ली थी।