गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय
26-Mar-2024 05:30 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महाराष्ट्र में भाजपा ने अब तक 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी की ओर से ऐलान नहीं हो पाए हैं। माना जा रहा है कि इसकी वजह भाजपा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेच है। इसके चलते कैंडिडेट्स के नामों के ऐलान में देरी हो रही है। वहीं भाजपा ने उन सीटों पर अपने उम्मीदवार समय रहते ही घोषित कर दिए हैं, जहां की सीट हरहाल में भाजपा के खाते में ही है।
वहीं, इस पुरे मामले में अजित पवार ने बड़ा अपडेट दिया ह। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने मंगलवार को कहा, 'हमारे गठबंधन यानी महायुति में कोई भ्रम नहीं है। हम साथ बैठे और सीट शेयरिंग पर फैसला लिया है। भाजपा और शिवसेना ने हमारे साथ सहयोग किया है। सीटों पर फैसला लगभग हो गया है। हमारे बीच 90 फीसदी मामलों में फैसला हो गया है। हम 28 मार्च को सीट शेयरिंग का ऐलान कर देंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इसमें शिवसेना और भाजपा के नेता भी शामिल होंगे।'
उधर, अजित पवार ने आज रायगड लोकसभा सीट से एक कैंडिडेट का भी ऐलान कर दिया। उन्होंने अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे का नाम इस सीट से घोषित किया। माना जा रहा है कि अजित पवार खेमे को 4 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 9 या 10 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि अब तक उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस के गठजोड़ वाले महाविकास अघाड़ी में भी अब तक सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं हो सका है।