ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / अजय देवगन के खिलाफ पटना में परिवाद दायर, भगवान चित्रगुप्त के अपमान का...

अजय देवगन के खिलाफ पटना में परिवाद दायर, भगवान चित्रगुप्त के अपमान का है आरोप

22-Sep-2022 06:41 PM

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां बॉलीबुड एक्टर अजय देवगन समेत कई लोगों के विरुद्ध परिवाद दायर हुआ है। दरअसल, पूरा मामला अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘थैंक गॉड’ से जुड़ा है।अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने अजय देवगन और फिल्म के निर्माता समेत अन्य लोगों पर भगवान चित्रगुप्त के चरित्र हनन का आरोप लगाया है। एक्टर अजय देवगन पर आरोप है कि उन्होंने भगवान चित्रगुप्त का अनादर किया है।


बीते 9 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने अपनी कड़ी आपत्ति जताई है। चित्रांश वंशज महासभा ने पटना सिविल कोर्ट में परिवार दायर किया। परिवाद में फिल्म के अभिनेता अजय देवगन, निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार, सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी और फिल्म के कथा, पटकथा, संवाद लेखक एवं अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।


अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म में भगवान चित्रगुप्त को सूट पहनाकर अर्द्ध नग्न लड़कियों के साथ दिखाया गया है, जो काफी अपमानजनक है। इससे चित्रांश समाज के लोगों को ठेस पहुंचा है। बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद पिछले दिनों थैंक गॉड फिल्म के कलाकारों और निर्माता के खिलाफ कायस्थ समाज ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में विरोध जताया था और इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। यहीं नहीं कायस्थ समाज के लोगों ने फिल्म अभिनेता अजय देवगन का पुतला भी फूंका था।