Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
29-Jan-2020 12:30 PM
PATNA: पार्टी लाइन से अलग जाकर बयानबाजी करने वाले जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर चौतरफा हमला हो रहा है. पहले नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को जमकर खरी-खोटी सुनाई अब जेडीयू के नेता अजय आलोक ने PK को कोरोना वायरस कहा है.
जेडीयू नेता अजय आलोक ने प्रशांत किशोर की तुलना कोरोना वायरस से करते हुए कहा है कि, 'ये आदमी भरोसेमंद नहीं है. वह मोदी जी और नीतीश जी का भरोसा नहीं जीत सका. वह AAP के लिए काम करते हैं, राहुल गांधी से बात करते हैं, ममता दीदी के साथ बैठते हैं. कौन उस पर भरोसा करेगा? हमें खुशी है कि यह कोरोना वायरस हमें छोड़ रहा है, वह जहां चाहे वहां जा सकते हैं.'
इससे पहले प्रशांत किशोर को लेकर नीतीश कुमार के भी सब्र का बांध टूट गया था. अमूमन सभ्य भाषा का प्रयोग करने वाले नीतीश कुमार प्रशांत किशोर को लेकर तू-तड़ाक पर उतर आये. नीतीश कुमार ने कहा था कि 'अमित शाह जी के कहने पर प्रशांत किशोर को पार्टी ज्वाइन कराया था. अब मन कुछ और होगा इसलिए ये सब कर रहा है.' नीतीश कुमार ने कहा था कि 'छोड़िये न उससे क्या मतलब, जहां मन हो जाये. अब उ पार्टी में आया कैसे. हमको अमित शाह जी कहे-उसको ज्वाइन कराइये, उसके ज्वाइन कराइये. तब पार्टी में ज्वाइन कराये. भाई कोई कुछ करता है तो मन कुछ और होगा. कहीं जाने का मन होगा. स्ट्रैटजिस्ट के रूप में किसी-किसी का काम करता है. अखबार में आया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का काम कर रहा है.