ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

अजब प्रेम की गजब कहानी: पढ़ाने के दौरान छात्रा पर फिदा हो गया ट्यूशन टीचर, 10वीं की लड़की को ले भागा

24-May-2023 07:28 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक ट्यूशन टीचर की काली करतूत सामने आई है। शिक्षक पर आरोप है कि पढ़ाने के दौरान उसने 10वीं की छात्रा को अपने प्यार के जाल में फंसाया और मौका मिलते ही उसे लेकर फरार हो गया। घटना सदर थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, आरोपित शिक्षक अमित कुमार काजीमहमदपुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। कुछ दिन पहले 10वीं की छात्रा ने उससे ट्यूशन पढ़ना शुरू किया था। शिक्षक ने लड़की को झांसा दिया और उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। परिजनों ने शिक्षक पर छात्रा को अगवा करने का आरोप लगाया है और पुलिस से लड़की के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।


पीड़ित परिवार के आवेदन पर सदर थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले पर सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आलोक में कांड दर्ज कर लिया गया है और मामले में पुलिस की टीम कार्रवाई में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।