Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
14-Nov-2023 06:32 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है जिसे प्यार हो जाता है उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही सुनाई ही देता है वो तो बस अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है। किसी तरह अपने प्यार को पाना ही एक मात्र मकसद होता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के बेगूसराय में सामने आई है जहां दो बच्चों की मां को एक लड़के से प्यार होते हुए उसने पति को छोड़ दिया और मंदिर में जाकर शादी रचा ली। जब पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने खुद आकर मंदिर में दोनों की शादी करवाई। शादी के वक्त महिला के दोनों बच्चे भी मौजूद थे।
बेगूसराय के भगवानपुर में शादीशुदा महिला ने ऐसा कदम उठा लिया जिसे देखकर गांव और पूरा परिवार हैरान रह गये। विवाहिता ने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी रचा ली। बताया जाता है कि प्रेमी भी उसे बहुत प्यार करता था वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए देर रात उसके ससुराल आया था। तभी घरवालों ने दोनों के कारनामों को देख लिया और जब दोनों को पकड़कर पूछताछ की गयी तब पता चला कि दोनों का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा है अब बात इतनी आगे निकल गयी है कि ये दोनों एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकते। दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने शादी कराए जाने की बात कही।
युवक ने बताया कि वह मंसूरचक थाना क्षेत्र के तेमुहां गांव का रहने वाला है। वही प्रेमिका गौड़ा गांव की है। जब इस बात की जानकारी विवाहिता के ससुरालवालों को हुई तब यह बात पूरे गांव में फैल गयी। प्रेमी के परिजन और ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मंदिर में दोनों की शादी करायी। इस शादी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग इस शादी को लेकर हैरान रह गये हैं। लोगों का कहना था कि प्यार कितना अंधा होता है। पति और दो बच्चों के रहते शादीशुदा महिला ने यह कदम उठाया जो कही से भी उचित नहीं हैं। विवाहिता के पति ने खुद पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई। शादी के समय पति और महिला के दोनों बच्चे भी मौजूद थे। इस अजब प्रेम की गजब कहानी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।