Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
11-Jan-2024 08:53 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव है। ऐसे में बिहार के अंदर इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जूट गई है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राज्य की सत्तारूढ़ सबसे बड़ी पार्टी राजद से जुड़ा है। इस पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल हुई है एक महिला के तरफ से जमकर राजद की विरोधी यानी भाजपा के समर्थन में नारा लगाया है।
दरअसल, मुजफ्फरपुर में राजद के कार्यक्रम में उस वक्त अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक महिला ने कार्यक्रम के बीच में नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगी। इसके बाद इस कार्यक्रम में मौजूद राजद कार्यकर्त्ता असहज हो गए और हर कोई इस महिला की तरफ नजर कर देखने लगे। यहां छोटी सी बच्ची के साथ आई महिला ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगी और वह कार्यक्रम से बाहर निकाल कर जाने लगी।
लेकिन नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे से राजद के कार्यकर्ता भड़क गए और महिला पर टूट पड़े। राजद के हुड़दंगी कार्यकर्ताओं ने उक्त महिला के साथ बदसलूकी की, लेकिन महिला नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाती रही। महिला के साथ एक छोटी सी बच्ची भी थी। इसके बावजूद भी राजद के कार्यकर्ता उसे घेरकर बदतमीजी करने लगे.और महिला के विरोध में नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाने लगे।
उधर, पत्रकारों की कोशिश की वजह से महिला को बचाया जा सका और वह वहां से सुरक्षित जा सकी। यह मामला मुजफ्फरपुर के गोबरसही का है। जहां एक होटल में राजद का कार्यकर्ता संवाद था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री कुमार सर्बजीत, मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र, सहित जिले के कई बड़े नेता मौजूद थे।