अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
07-Nov-2021 07:20 PM
KHAGARIA: नीतीश कुमार अपनी जिस पुलिस के सहारे बिहार में शराबबंदी कराने औऱ जहरीली शराब से मौत पर रोक लगाने का दावा कर रहे हैं उसकी एक औऱ पोल आज खुल गयी। खगड़िया में एक दारोगा नशे में धुत्त होकर थाने में ड्यूटी बजा रहा था। पब्लिक ने उपर के अधिकारियों को खबर किया तो उनके होश उड़ गये। एक्शन में आय़े एसपी ने दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया है।
क्या है पूरा मामला
मामला खगड़िया के गोगरी थाने का है। दारोगा अरूण कुमार झा नशे में धुत्त होकर थाने में ड्यूटी कर रहा था। एसपी के आदेश पर दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी मेडिकल जांच करायी गयी तो उसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। उसके बाद दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया है कि दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है औऱ उसे जेल भेजा जा रहा है। शराब पीने के आऱोपी दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी चलेगी. पुलिस ने नियम बना रखा है कि शराब पीने वाले को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जायेगा।
सूत्रों के मुताबिक थाने पर आये फरियादियों में से एक ने ही आलाधिकारियों को मामले की खबर दी थी। दारोगा अरूण कुमार झा नशे में धुत्त होकर थाने पर आने वाले लोगों से ही बदसलूकी कर रहा था। इसके बाद उनमें से एक ने ऊपर खबर किया, तब जाकर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई हुई।
हम आपको बता दें कि खगड़िया पुलिस अपने कारनामों से इन दिनों खूब चर्चित है। हाल ही में वहां एक थाने में फर्जी दारोगा दो महीने तक वर्दी पहन कर ड्यूटी करता रहा था। इसकी शिकायत भी एक आरटीआई कार्यकर्ता ने सबूतों के साथ एसपी से की थी। तब जाकर पता चला कि वर्दी पहन कर थाने में बैठा दारोगा तो फर्जी है। लोगों का कहना है कि फर्जी दारोगा ने कई लोगों से लाखों रूपये की उगाही भी कर ली थी।